फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) डाक विभाग ने जिले के जरदोजी व्यवसाईयों के माल को पार्सल द्वारा दिल्ली पहुंचाने की नई सुविधा शुरू कर दी है। जरदोजी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुजफ्फर रहमानी के प्रतिष्ठान पर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में डाक अधीक्षक रामसागर शर्मा ने व्यापारियों को बताया की विभाग ने बीते दिन से दरदोजी व्यापारियों के लहंगा चुनरी कपड़ों को पार्सल से दिल्ली भेजने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। उन्होंने बताया कि दरजोजी व्यापारियों के पार्सल रात करीब 11 बजे तक बुक किये जाएंगे। विभाग के विशेष मेल मोटर द्वारा पार्सलों को दूसरे दिन सुबह दिल्ली पहुंचा जाएगा। विभागीय कर्मचारी सभी पार्सलों को उनके भेजे गए पते पर उपलब्ध करा देंगे।
उन्होंने बताया कि एक 1 किलो पार्सल पर जीएसटी सहित 62 रुपए भाड़ा वसूला जाएगा। 2 किलो पर 100 रुपये, 3 किलो पर 136 रुपए, 4 किलो पर 174 रुपए तथा 30 किलो पार्सल पर 1163 रुपए वसूले जाएंगे।1000 रुपये कीमती सामान का 58 रुपये में बीमा किया जाएगा। जबकि 10,000 रुपये कीमती सामान का 598 रुपए का बीमा होगा। श्री शर्मा ने बताया कि व्यापारियों का सामान रास्ते में बिना किसी रोक-टोक जांच पड़ताल के दिल्ली तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। माल के खराब होने एवं क्षतिग्रस्त हो जाने पर बीमा धनराशि का भुगतान किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि विभाग के द्वारा पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस की भी योजना चल रही है। इंश्योरेंस कंपनियों की अपेक्षा डाक विभाग के इंश्योरेंस का प्रीमियम कम है एवं बोनस ज्यादा मिलता है।
नगर क्षेत्र के ग्रेजुएट लोगो लोगों एवं वकील व सरकारी कर्मचारी का भी बीमा किया जाता है। विभाग द्वारा बिना किसी शुल्क आधार कार्ड बनाए जाते हैं आधार कार्ड में परिवर्तन कराने का शुल्क 75 रुपए से लेकर 125 रुपए है। श्री शर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनके फोन नंबर 9415 1677 96 पर संपर्क किया जा सकता है। व्यापारी मुजफ्फर रहमानी ने बताया कि दरदोजी के वस्त्रों को देर शाम तक तैयार करने के बाद पैकिंग की जाती है। उन्होंने पार्सल की नई सुविधा मिलने पर खुशी जाहिर की।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद एखलाक खान ने बताया की डाक विभाग की नई पार्सल व्यवस्था से छोटे व बड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने व्यापारियों के हित में चलाई गई योजना की सराहना करते हुए डाक अधीक्षक को बधाई दी। वार्ता के दौरान महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह, नगर व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, फर्रुखाबाद डाकघर के पोस्ट मास्टर राजेश बाजपेई, सेक्शन सुपरवाइजर आनंद प्रताप सिंह भदौरिया एवं जनसंपर्क निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।




