फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आला अधिकारियों को खुश करने के लिए जिले के कुछ दरोगा अवैध शराब में गिरफ्तारी करके कथित गुड वर्क कर रहे हैं। कोतवाली कायमगंज के हल्का नंबर 4 में तैनात दरोगा जगदीश वर्मा ने गुड वर्क करने के लिए अवैध कारोबारी से देसी शराब के 20 क्वार्टरों की मांग मोबाइल फोन से की है। जिसका ऑडियो वायरल हो जाने से पुलिस की कॉपी फजीहत हो रही है। चालक दरोगा ने फोन पर दबाव बनाते हुए दागी कैंटीन संचालक से कहा कि तुम खाई खोद रहे हो टीन डाली है उस जगह का मुकदमा चल रहा है। तो उस व्यक्ति ने साफ मना किया कि मैं ऐसा कोई काम नहीं कर रहा हूं।
तब दरोगा ने कहा कि हम शाम तक आएंगे बहुत जरूरी काम था, तुमको सामने आने से डर लगता है। दरोगा ने झिझकते हुए कहा कि मुझे एक व्यक्ति को बंद करना है जिसके लिए शराब के 20 क्वार्टर भिजवा दो, नहीं तो हम आ जाएंगे। तुम अपना कारोबार करते रहो भागो नहीं, राजेश से शराब भिजवा देना मेरे साथ विश्वास घात मत करो। हम भी किसी के साथ विश्वास घात नहीं करते हैं तुम भी मत करो हम और कही से इंतजाम कर लेंगे। दरोगा से भयभीत होने वाले अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने कहा कि हम आशीष, ठेका वाले से फोन करते हैं।
तब दरोगा ने कहा कि किसी चेले से शराब भेज दो तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है इसी नंबर पर फोन करना। दरोगा जगदीश वर्मा मेरापुर थानाध्यक्ष पद पर तैनात रह चुके हैं। पता नहीं उन्होंने अब तक कितने गलत काम किए हैं। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से घटना की जांच कर कर खाकी को बदनाम करने वाले दरोगा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




