फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण कुमार सिंह ने आज कोतवाली कायमगंज कोतवाली के ग्राम दमदमा कुबेरपुर निवासी आकाश उर्फ यशपाल पुत्र राजकुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर 50 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है। मालूम हो कि ग्राम दमदमा कुबेरपुर निवासी शंकर ने 20 जुलाई 2021 को आकाश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें शंकर ने कहा था कि चचेरे भाई राजकुमार ने बकरियाे के लिए तिरपाल की रस्सी बांधी थी। जिसका उसके भाई पप्पू ने विरोध किया। इस पर चचेरे भाई राजकुमार, उनकी पत्नी संतोषी देवी व भतीजे आकाश उर्फ यशपाल ने अन्य परिजनों के साथ लाठी व टकोरा से हमला किया था।
की गई पिटाई से उनके भाई पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मुकदमे के आरोपी राजकुमार व संतोषी देवी की मुकदमें के दौरान मौत हो चुकी है।




