फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कर्जे की टेंशन में व्यापारी अहसान अहमद ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना मऊदरवाजा के ग्राम बरौन निवासी जलील के 36 बषीय पुत्र अहसान ने सुबह घर के निकट बरगद के पेड़ पर अंगौछे से फांसी लगाई। अहसान जानवर बेचने का व्यापार करता था। नशे एवं जुएं की लत के कारण उसके ऊपर काफी कर्जा हो गया था। बताया गया कि अहसान ने तीन-चार दिन पहले ही करीब 15 लाख रूपयों में खेत बेचा। कर्जेदार रुपए लेने के लिए तहसील ही पहुंच गए थे। एहसान की मौत पर उसकी पत्नी हुस्ना बेगम आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही। उसके दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं, छोटा भाई शाहनवाज है।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। हथियापुर चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि व्यापारी को व्यापार में नुकसान हुआ था इसी कारण उसने फांसी लगाई है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)




