फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने कई मंडल अध्यक्षों के साथ ही जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्कृति के बाद जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों के नाम की सूची जारी कर दी है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद के तीन मंडलों क्रमशः अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज एवं फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के नगर पूर्वी व बढ़पुर पूर्वी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है।
जिसमें नवाबगंज से आदेश राठौर,फर्रुखाबाद नगर पूर्वी से नरेंद्र आर्य एवं फर्रुखाबाद बढ़पुर पूर्वी से अजय कटियार को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसी प्रकार कमल भारद्वाज राजकुमार वर्मा एवं अमित पाल को जिला घोषित किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही शुभचिंतकों ने मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों को बधाई दी है।




