अधिवक्ता पर केस: साइबर व अनुबंध से लाखों की ठगी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 फरवरी। फतेहगढ़ कोतवाली के रखा तिराहा निवासी अतुल किशोर पांडे पुत्र स्वर्गीय श्याम कुमार ने अधिवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली फतेहगढ़ की सिविल लाइन मडैया निवासी सर्वेश मिश्रा एडवोकेट पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गाली गलौज मारपीट करने के बाद लैपटॉप व प्रिंटर तोड़ कर नुकसान कर दिया।

रुपये हड़पे

कादरीगेट थाने के सोता बहादुरपुर निवासी अब्दुल रहमान पुत्र वसीमुद्दीन ने गंगानगर कॉलोनी निवासी मृदुल कुमार उर्फ मृदुल मोहन व उनके चार साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। अभियुक्तों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 1 लाख रुपए लेकर जमीन बेचने का अनुबंध किया और रुपए हड़पने के लिए दूसरे को जमीन बेच दी। जब रूपयों का तगादा किया गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

17 लाख की ठगी

कोतवाली फतेहगढ़ के नेकपुर कलां निवासी उदित विक्रम सिंह के साथ क्रिप्टों करेंसी में निवेश का झांसा देकर 17 लाख रूपयों की ठगी की गई। उदित ने मामले की साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

10 लाख की ठगी

कोतवाली फतेहगढ़ की शिवाजी कॉलोनी निवासी महेंद्र पाल के साथ सरिया बुकिंग के नाम पर 10 लाख 10,750 रूपयों की साइबर ठगी की गई। महेंद्र पाल ने तथाकथित अनुज मिश्रा (सेल्स मैनेजर रुंगटा कंपनी) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

error: Content is protected !!