हटाए गए बजरिया चौकी इंचार्ज: व्यापारियों की मेहनत रंग लाई

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 26 फरवरी। प्रदेश में उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों के जबरदस्त आंदोलन के कारण बजरिया चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह को हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बजरिया चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक लछिमन सिंह एवं नीब करोरी चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह का आपस में तबादला कर दिया है। एसपी ने पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक विमल कुमार को थाना कमालगंज, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा को थाना राजेपुर, उप निरीक्षक विद्यासागर तिवारी को थाना कादरी गेट, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह को थाना नवाबगंज, उप निरीक्षक शकील अहमद एवं उप निरीक्षक श्रीनाथ तिवारी को थाना जहानगंज भेजा है।

बजरिया चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खांन, महामंत्री राकेश सक्सेना, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आज व्यापारियों ने एक दूसरे को बधाई दी है। मालूम हो कि व्यापारी नेता अंकुश श्रीवास्तव ने बजरिया चौकी इंचार्ज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। मालूम हो कि व्यापारी नेताओं ने बीते दिन ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देखकर चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाने की मांग की थी।

error: Content is protected !!