रेलवे स्टेशन के पकड़वाये जाएंगे बंदर: अधिकारी का निरीक्षण

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 27 फरवरी। पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल वाणिज्य प्रबंधक रिकिता ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आतंक बचाने वाले बंदरों को पकड़वाने को कहा है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक रिकिता विभागीय वाहन से फर्रुखाबाद स्टेशन निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पार्सल घर के निरीक्षण के दौरान पाया की पार्सल की आमदनी घट रही है पूछे जाने पर मौजूद सीनियर सीसीटीसी निकिता वर्मा आय घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। बाहर से गार्ड लांबी को देखने के बाद स्टेशन मास्टर के कक्ष पहुंची। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय के बाहर सूचना बोर्ड पर चिपके रिटायरमेंट पेंशनर के पर्चे को हटवाने के लिए कहा।

तभी उन्हें बताया गया की विभाग के रिटायर पेंशनर अपनी सूचना यहीं पर लगवाते हैं, तब उन्होंने ने पंपलेट हटाने से मना कर दिया। इसी दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक रिकिता ने उत्पाद मचाने वाले बंदरों को देखकर स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार से पूंछा तो उन्होंने बताया कि यहां बंदरों का बहुत आतंक है। तब रिकिता ने कहा कि लंगूर का कटाउट लगाओ उसे देखकर बंदर भाग जाते हैं। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि यहां नगर पालिका ठेके पर बंदर पकड़वाती है जंगल में छोड़े गए बंदर वापस आ जाते हैं। मंडल वाणिज्य प्रबंधक रिकिता ने कहा कि वह बंदर पकड़वाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों से बात करेंगे।

उन्होंने बताया की अमृत योजना के तहत नए लुक में बन रहे रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। स्टेशन बन जाने पर यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी और ट्रेनों की भी संख्या बढ़ जाएगी। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने इस सीजन में आलू की एक भी रेक की बुकिंग न कराय जाने पर चिंता जाहिर की।

error: Content is protected !!