फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 27 फरवरी। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गाय का मांस बेचने के आरोप में मांस का सैंपल भरकर विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन के लोगों ने थाना पुलिस से शिकायत की कि मोहल्ला भाऊटोला निवासी सलीम एवं उनका बेटा वारिस मोहल्ला नक्कारचियान स्थित मीट की दुकान पर गाय का मांस बेचते हैं थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने इसी शिकायत पर सलीम की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने दुकान से मांस कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम से उसका नमूना भरवाया। पुलिस मांस विक्रेता सलीम एवं उसके बेटे वारिस को पड़कर थाने ले गई।
थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया की मीट की दुकान से कब्जे में लिए गए एस मांस का परीक्षण कराने के लिए लैब में सैंपल भिजवाया है। यदि जांच में गाय का मांस पाया जाएगा तो मुकदमा दर्ज करेंगे, सलीम एवं वारिस का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है।

