फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 फरवरी। डीआईजी हरीश चन्दर ने आज यहां कहा है कि दंपत्ति हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा करेंगे। कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चन्दर ने आज दोपहर बाद कायमगंज जाकर दंपति हत्याकांड के बारे में जानकारी की। इसी दौरान डीआईजी श्री चन्दर ने मीडिया को बताया की मारे गए वृद्ध बीमार चल रहे थे दूधिया ने मृतकों को दिखा। मृतकों के गले में निशान देखे गए हैं किसी करीबी व्यक्ति ने ही घटना की है। घटना के समय दरवाजा खुला था मकान के अंदर स्ट्रगल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दंपती के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम किया जा रहा है। डीआईजी ने बताया की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं, घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक इस घटना को पर्सनल देख रही है। वार्ता के दौरान स्थानीय विधायक सुरभि, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह सीओ राजेश कुमार द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बताया गया है कि डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा करने की सख्त हिदायत दी है। चर्चा है कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे खंगालने के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं।
संपत्ति को लेकर संघर्ष

घटना के बाद एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीती देर रात मृतक दंपति की बेटी गुनगुन गुरुग्राम से और पुष्पा की बहन चंदा देवी कानपुर से पहुंचीं। दोनों के बीच परषोत्तम की संपत्ति को लेकर काफी विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संपत्ति हड़पने के आरोप लगाये। इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पुलिस को जांच के लिए नई कड़ी मिल गई है। संदेह जताया जा रहा है कि हत्या के पीछे संपत्ति के लालच में दम्पति की हत्या हो सकती है। मालूम हो कि बीते दोनों नगर के मोहल्ला कूंचा दरवाजा निवासी वृद्ध परषोत्तम कौशल एवं उनकी पत्नी पुष्पा के शव घर में पाए गए थे।

