एमपी मुकेश का सुझाव: होली पर पुलिस चेकिंग में किसी का न हो उत्पीड़न: सुरक्षा के लिए ली जाए तलाशी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) 2 फरवरी। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने आज देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा है की होली पर पुलिस चेकिंग के दौरान किसी का उत्पीड़न न किया जाए, सुरक्षा की दृष्टि से तलाशी ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए कि होली अच्छे ढंग से मने घर में ही होली मना कर एक दूसरे के गले मिलकर गले शिकवे दूर करें। उन्होंने कहा कि ध्यान रखना चाहिए कि होली की आग से कहीं बिजली की बंच केबिल न जल जाए, बिजली विभाग व एसडीएम को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। श्री राजपूत ने जनपद में गंगा, रामगंगा एवं काली नदी के तीन बड़े पुलों के अलावा तीन बड़ी पुलियों के निर्माण के लिए 900 करोड़ रूपयों की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बधाई दी।

उन्होंने कहा की सभी पुल फोर लेन के बनेंगे। उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार कि सांसद अपने आवास के निकट वाला प्लाई ओवर नहीं बनवाना देना चाहते हैं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने रेल मंत्री से मांग की है कि पहले देवरामपुर क्रॉसिंग वाला फ्लाई ओवर बनवाया जाए कायमगंज वाला बाद में बने, जिससे विरोधियों के मुंह पर लगाम लग सके। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पांचाल घाट पर 5 करोड़ की लागत से काफी बड़ा कम्युनिटी सेंटर बनेगा जिससे गंगा स्नान करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले कन्नौज एवं मैनपुरी जिले में विकास होते थे लेकिन अब फर्रुखाबाद में बहुत तेजी से विकास हो रहे हैं सभी सड़क 7 से लेकर 10 मीटर चौड़ी हो रही है। बिजली की क्षेत्र में भी काफी कम हो रहा है यह सब योगी व मोदी सरकार की देन है। उन्होंने दिल्ली के यू ट्यूबर द्वारा मुकेश राजपूत की आय में 12768 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रचार को दुष्प्रचार प्रचार बताते हुए दावा किया कि मेरी आय एक प्रतिशत तक नहीं बड़ी है।

मैं 11 साल से सांसद हूं 20 साल से मैंने व मेरी पत्नी ने कोई संपत्ति नहीं खरीदी है मैंने आज तक किसी से फूटी कौड़ी तक नहीं ली है। और न ही किसी की जमीन हड़पी है लोग मेरी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। पूर्व की संपत्ति जो एक करोड़ की थी अब उसकी कीमत 10 करोड़ हो गई है यह सभी के साथ हुआ है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उनकी कितनी आय बड़ी है। इटावा के दर्शन सिंह यादव ने गरीब मुलायम सिंह यादव को साइकिल भेंट की थी मुलायम सिंह साइकिल चलाते थे तो दर्शन सिंह उनकी साइकिल के पीछे बैठते थे। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता भाजपा नेता सतीश राजपूत, सांसद के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!