चेतसिक बोधि का स्कूल भूमि पर कब्जा: डॉ नवल ने पूर्व प्रधानाचार्य पर दबाव बनाया

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आनन्द बोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी प्रताप बहादुर सिंह ने संकिसा के भंते चेतसिक बोधि पर कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने का शिकायती पत्र एसडीएम सदर को दिया है। एसडीएम सदर ने तहसीलदार सदर से मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रताप सिंह शाक्य ने शिकायती पत्र देकर उप जिलाधिकारी सदर को अवगत कराया है कि कि भदन्त विजय सोम इन्टर कालेज संकिसा, आनन्द बोधि सोसाइटी आफ इंडिया द्वारा संचालित शासन से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्था है। विद्यालय की एक संक्रमणीय भूमि का गाटा 917 है। जिसके अधिकांश भाग पर भंते चेतिसिक बोधि ने अवैध कब्जा कर लिया है।

प्रधानाचार्य श्री सिंह ने एसडीएम से अनुरोध किया है विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है। इस लेटर बम के वायरल किए जाने से संकिसा स्थित महासमता बुद्ध विहार एवं बोधि पुस्तकालय के प्रमुख भंते चेतसिक बोधि एवं उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। भंते चेतसिक बोधि उक्त लेटर को वापस करने के लिए बीते दिन सुबह करीब 9 आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह के आवास पर गए। भंते चेतसिक बोधि, सपा नेता डॉ नवल किशोर शाक्य, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह शाक्य शिक्षक नेता प्रवेश रतन शाक्य आदि कई लोगों को साथ लेकर गए थे।

सपा नेताओं ने प्रताप बहादुर शाक्य पर दबाव डाला कि शिकायती पत्र को वापस ले लो अथवा लिखकर दे दे कि वह शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसी दौरान बौद्ध धर्म एवं बुद्ध विहार का हवाला देते हुए कई बार श्री सिंह से अनुरोध किया गया कि वह मामले को आगे न बढ़ाएं। आदत के मुताबिक श्री सिंह की गई शिकायत को वापस ले एवं इस मामले में समझौता करने को कतई तैयार नहीं हुए। उन पर राजनीतिक दबाव डालकर रिश्तेदारी की भी याद दिलाई गई। पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए फोन करके एफबीडी न्यूज को बताया की वार्ता के दौरान डॉक्टर नवल शाक्य ने अपना रुतबा जताने के लिए यह भी कहा कि हम बुद्ध विहार में 50 लाख रूपए लगा देंगे। श्री सिंह ने बताया कि रिश्तेदारी अपनी जगह मुझे कोई भी व्यक्ति दबाव डालकर नहीं झुका सकता।

मुझे शिकायत पत्र के बारे में विचार करने को भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि मैं डीएम को भी शिकायती पत्र दिया है मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 1995- 96 में कॉलेज की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई थी उसे समय जमीन की पैमाइश हुई थी लेकिन कब्जा नहीं हट पाया था। चेतसिक बोधि से पूर्व बुद्ध विहार के प्रमुख भंते विनय प्रिय थे जिनका वर्ष 2008 में देहांत हो गया है।

error: Content is protected !!