आनंद भान शाक्य अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत महामंत्री एवं आशीष शाक्य कोषाध्यक्ष बने: बाईपास उद्योग व्यापार मंडल के

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 मार्च। आनंदभान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत कोषाध्यक्ष एवं आशीष शाक्य को बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त करते करते हुए स्वागत किया है। बाईपास उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों की घोषणा करने के लिए रेलवे रोड स्थित होटल आनंद होटल में आज दोपहर बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक खान ने जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला के निर्देशन में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की।

हाजी मो0 इख़लाक खान ने मीडिया को बताया की आनंद भान शाक्य को बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत को महामंत्री एवं आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष आदि ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर प्रमाण पत्र भेंट किये। नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता पत्रकार, नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, उद्योग मंच नगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्निहोत्री, मनोज कुमार नगर अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन, अंगूरी बाग अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शान मोहम्मद, आगाज खान, गोपाल सिंह कश्यप आदि व्यापारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!