फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 5 मार्च। युवती प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के कारण परिजनों ने हंगामा मचाया। प्रीति कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया नारायणपुरम ललित की 28 वर्षीय पत्नी थी। प्रीति बीते दिन होली खेलकर बाथरूम में रंग साफ करने गई थी। परिजन खाना खाने जा रहे थे तभी प्रीति को बुलाया गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब ललित बाथरूम के पास जाकर प्रीति को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर ललित ने ऊपर से विंडो से देखा कि प्रीति अचेत पड़ी थी। तुरंत ही दरवाजा तोड़ कर प्रीति को निकाल कर रात 11.30 बजे लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच करने के बाद प्रीति को मृत घोषित कर दिया।
ललित की 2019 में जनपद हरदोई थाना शाहाबाद के ग्राम धोबापुर निवासी हरपाल सिंह की पुत्री प्रीति से शादी हुई थी। दो बच्चों में श्रेयांश बड़ा व वेदांत छोटा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मायके वालों ने रात से ही हंगामा काटना शुरु कर दिया। उनका आरोप था इनका एक भाई स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है इसलिए हम अपने यहां जाकर पोस्टमार्टम करायेगे। आला अधिकारियों के समझाने पर देर से पंचनामा भरा गया। पैनल से किए गए पोस्टमार्टम के दौरान युवती का बिषरा सुरक्षित रखा गया।



