दरोगा को पीटने वाले गिरफ्तार: पुलिस को नहीं मिली शराब

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 5 मार्च। शराब बरामद करने गए दरोगा व पुलिस कर्मियों की लात घूसों से पिटाई की गई। पुलिस ने महिलाओं सहित चार हमलावरों को गिरफ्तार कर खाकी की लाज बचाई है। घटना के संबंध में उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने कहा है कि मय हमराह का0 विनीत कुमार, का0 बब्लू कुमार व महिला का0 हेमा के थाना हाजा से प्रस्थान कर रोकथाम जुर्म जरायम चैकिंग सन्दिग्ध व्यक्ति वाहन एंव शान्ति व्यवस्था ड्यूटी त्यौहार होलिका दहन ड्यूटी में मामूर था। सोशल मीडिया सूचना मिली कि एक व्यक्ति तथा एक महिला अपनी प्रेमनगर स्थित दुकान से से अवैध शराब की विक्री कर रहा है उक्त सूचना पर उच्चा धिकारीगणों के निर्देशन में मैं मय हमराही गणों के प्रेमनगर पहुँचा।

मौके पर मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति तथा उसकी पत्नी लगातार कई दिनों से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। मुखबिर खास ने बताया कि मौनी सादा के गोदाम स्थित प्रेमनगर के पास विजय राजपूत व उसकी पत्नी मीना अवैध देशी शराब की विक्री करते है तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है । मुखबिर के वापस जाने पर हम पुलिस वाले हिकमत अमली का प्रयोग कर शोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शित दुकान पर पहुंचे। एक व्यक्ति अपनी दुकान पर मौजूद था, जिसने अपना नाम विजय राजपूत उम्र करीब 52 वर्ष पुत्र लालाराम राजपूत प्रेमनगर निवासी बताया। वायरल वीडियो की जाँच कर ही रहे थे कि विजय की पत्नी मीना, बेटा अजय एंव बेटियां सौम्या, अंजू एंव पडोसी सनी पुत्र रमेश कश्यप हम पुलिस वालों पर हमलावर हो गये। तथा कार्य सरकार में बाधा डालते हुए हम पुलिस वालों पर लात घूंसो से मारपीट करने लगे।

जरिए दूरभाष से आवश्यक पुलिस बल बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया। किन्तु झगडा फसाद करते हुए हम पुलिस वालों को धमकाते हुए अपनी दुकान का सामान सडक पर फैला कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। हम पुलिस वालों ने आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुए अभियुक्त विजय राजपूत, सनी, मीना, अंजू राजपूत, सौम्या राजपूत को रात 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त अजय मौका पाकर भाग गया। शान्ति व्यवस्था भंग होने के कारण दुकान की तलाशी लेने का मौका नहीं मिला।

error: Content is protected !!