विवाहिता को मार फांसी पर लटकाया: जुएं के लिए मांगे थे रुपए

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) नव विवाहिता जूली को मार कर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया गया है। जूली कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम शेखपुर निवासी अवनीश कुमार जाटव की 28 वर्षीय पत्नी थी। थाना मऊ दरवाजा के ग्राम चौरसिया निवासी संतोष कुमार जाटव पुत्र तेजराम ने आज कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना दी कि मेरे परिवार की बहन जूली को फांसी पर लगाकर मार डाला गया है। नीम करोरी चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह ने जूली के शव का पोस्टमार्टम कराया है।बताया गया कि जूली का 3 साल पूर्व विवाह हुआ था उसके 6 माह की पुत्री 2 साल का बेटा है।

संतोष ने बताया की अनीश शराबी एवं जुंआरी था वह कल जुए में करीब 10 हजार रुपए हार गया था उसने घर जाकर यह कहकर जूली की पिटाई की कि अपने घर से रुपए लाकर दो। जूली ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी। रात हो जाने के कारण हम लोगों ने उसे समझाया था, बीती रात 2 बजे के बाद जूली के मरने की जानकारी दी गई। जब हम लोग जूली की ससुराल पहुंचे तो वहां केवल जूली की सास एवं चचिया ससुर सर्वेश मौजूद थे। जूली के बच्चों को घर में कहीं छुपाया गया था हम लोगों को बच्चे नहीं दिखाये गए।

घायल की मौत

थाना कमालगंज के ग्राम सिंघीरामपुर निवासी 36 वर्षीय राजू पुत्र आसाराम की आज उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। राजू को बीते दिन उसके भाई संजीव ने घायल अवस्था में भर्ती कराया था।

error: Content is protected !!