मंडी में दागी आलू सड़ने से फैली बदबू: किसान साफ आलू ले जाएं

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) एशिया की सबसे बड़ी सातनपुर मंडी में दागी आलू सड़ने से दुर्गंध फैल गई । आज मंडी में करीब 180 ट्रक आलू की आवक हुई। निबल चेचक वाला आलू 201 रुपए से 301 रुपए प्रति कुंतल बिका। जबकि गड्ड व सामान्य सत्ता आलू का भाव 301 से 401 रुपये रहा। जागरुक किसान एवं आलू आढ़ती अरविंद राजपूत ने बताया कि बीते दो दिनों से भीषण गर्मी हुई है, धूप की गर्मी के कारण आलू दागी हो गया। जिसके कारण आज मंडी में आया आलू 60% दागी निकला। दागी आलू की औने पौने भाव में खरीदारी होने से आलू की स्थिति और दयनीय हो गई। मंडी परिसर में फेंके गए दागी आलू के ऊपर से ही ट्रैक्टर ट्रक आदि वाहन निकलते रहे।

मंडी में सैकड़ों कुंतल दागी आलू फेंकें जाने से दुर्गंध फैल गई है। मजबूरन अनेकों किसान आलू की ट्राली वापस लेकर लौट गए। आढ़तियों ने किसानों को सलाह दी है की वह आलू को छाया में एकत्र करें दागी आलू को निकाल कर साफ आलू की धीरे-धीरे बिक्री करें, हड़बडाहत में आलू को औने पौने दामों में न बहाएं। मंडी सचिव से को सलाह दी गई है कि वह प्रतिदिन शाम तक मंडी से दागी आलू की सफाई करवाएं जिससे कोई बीमारी न फैल सके।

error: Content is protected !!