चौकी के निकट चोरों का कहर: पुलिस ने नहीं की जांच

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 मार्च। कोतवाली फर्रुखाबाद की नखास पुलिस चौकी के निकट चोरों के कहर के बावजूद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल नहीं की है। नगर के मोहल्ला सिकत्तर बाग निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बांबी गौतम की नखास पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर श्रीकमला इलेक्ट्रिक एजेंसी है। बीती रात चोरों ने दुकान से चोरी करने के प्रयास में दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़ दिया। उसी समय किसी के आ जाने के भय के कारण चोर वारदात नहीं कर सके। आज सुबह करीब 11 बजे बॉबी गौतम दुकान खोलने गए। वह दुकान के शटर में लगे ताले को टूटा देखकर बहुत भौचक्के रह गए।

उन्होंने पुलिस चौकी जाकर इंचार्ज इमरान को चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र दिया। दुकान मालिक बॉबी गौतम पूरे दिन पुलिस वालों का इंतजार करते रहे कि मामले की जांच पड़ताल करने कोई पुलिस वाला आएगा। बॉबी गौतम ने सायं 6 बजे एफबीडी न्यूज़ को बताया की चौकी इंचार्ज इमरान को शिकायती पत्र देने के बावजूद कोई भी पुलिसकर्मी घटना की जांच करने नहीं आया। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरे कंगाल जाने पर चोर का सुराग लग सकता था। उन्होंने बताया की दिन में चौकी के दीवान निकले थे मैंने उनको घटना की जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि अभी मैं जल्दी में हूं वापस आकर जांच पड़ताल करूंगा।

इस घटनाओं में पुलिस शिकायती पत्र को रद्दी की टोकरी में डालकर राहत महसूस करती है, कि बड़ी बारदात नहीं हुई। इस प्रकार की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे कैमरे खंगाल कर चोर को पकड़ भी सकती है। मालूम हो की बॉबी गौतम जिला उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम के छोटे भाई है।

error: Content is protected !!