फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 मार्च) जुम्मे की नमाज को लेकर सतर्क पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर की मस्जिदों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। अराजक तत्व मस्जिद एवं पड़ोस पड़ोस के भवनों पर ईंट पत्थर एकत्र करते हैं बवाल के दौरान ईट पत्थरों से पुलिस एवं नागरिकों पर जानलेवा हमला किया जाता है। खासकर जुम्मे की नमाज के दौरान माहौल को खराब करने का प्रयास किया जाता है। जुम्मे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहता है।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस साथ जुम्मे की नमाज के समय शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के आगे ड्रोन कैमरे से हर मस्जिदों की ऊपर से निगरानी की गई। घुमना कोतवाली से निकल गया फ्लैग मार्च निकालते हुए रकाबगंज, टाउन हॉल की मस्जिदों तक गया। वहां मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस फोर्स के साथ डटे थे। फ्लैग मार्च में फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी, चौकी इंचार्ज रेलवे रोड कल्पेश चौधरी, चौकी इंचार्ज तिकोना सुभाष कुमार, घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता, नखास चौकी इंचार्ज इमरान फरीद, पल्ला चौकी इंचार्ज विजय कुमार आदि पुलिसकर्मी साथ रहे। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया जुम्मे की नमाज सकुशल निपटने के लिए पैदल ग्रस्त की गई। नमाज सकुशल निपट गई ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई कि शांति व्यवस्था न बिगड़े।



