रामनवमी की शोभायात्रा की तैयारी: श्री रामलीला परिषद ने की बैठक

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मार्च। फतेहगढ़ में श्री राम लीला परिषद की ओर से रामनवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर बनखडि़या के दुर्गा मंदिर बैठक करके रणनीति बनाई गई।
सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में परिषद के अध्यक्ष रविश द्विवेदी एडवोकेट सहित सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष रविश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को सुबह 11 बजे फतेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामनिवास मंदिर में हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी विधि-विधान से संपन्न कराएंगे।

इसके बाद शाम को छोटी जेल चौराहा, फतेहगढ़ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और दुर्गा माता की भव्य झांकियां शामिल होंगी। परिषद के संरक्षक मुन्ना लाल वार्ष्णेय ने बताया कि फतेहगढ़ नगर की आबादी अब काफी बढ़ गई है, जिसे देखते हुए इस वर्ष भी रामनवमी की शोभा यात्रा का आयोजन छोटी जेल चौराहे से ही किया जाएगा। इस अवसर पर बनखड़िया क्षेत्र के भक्तों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में पंकज अग्रवाल, अतुल मिश्रा, पंकज प्रकाश, चमन टंडन, श्रवण कुमार, अवनींद्र सक्सेना, राम बाबू, शिवम दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!