चल वैजयंती फतेहगढ़ टीम को: खेलों में शानदार प्रदर्शन

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मार्च। कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता में फतेहगढ़ की टीम ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर चल वैजयंती हासिल की है। कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता का आज सायं स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में भव्य समापन हुआ। 12 मार्च से जारी इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जनपद फतेहगढ़ ने बॉक्सिंग, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘चल वैजयंती’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमर पाल सिंह व प्रतिसार निरीक्षक अविचल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। विजय खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बधाई देकर गले लगाया। इस ऐतिहासिक जीत से फतेहगढ़ पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।

error: Content is protected !!