पकड़े गए ठेली वाले ने महिला को लूटा था: साथी की तलाश

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 14 मार्च। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने तमंचे की नोक पर महिला को लूटने वाले लुटेरे ठेली वाले सनी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तू नगला निवासी सनी कश्यप पुत्र विजय को लूट में प्रयोग की गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने शनि के पास से लूटे गए 1150 रुपए व दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। मालूम हो कि बीते दिनों बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे से धमका कर महिला के कुंडल वापस को लूट लिया था पर्स में 1150 रुपए अन्य कागजात थे।

पुलिस की विवेचना में कुलदीप पुत्र संजीवन सिंह निवासी मिलक इलाही अल्लैयापुर थाना पटियाली जनपद कासगंज का नाम प्रकाश में आया है। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के हवाले से बताया कि सनी ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं रेलवे स्टेशन कायमगंज के पास में छोले भटूरे व कचौडी का ठेला लगाकर बेचता हूँ। बीते दिन मैं अपने साथी कुलदीप के साथ ब्राहिमपुर के पहले एक मोटर साइकिल सवार जिसके पीछे एक महिला बैठी थी, से तमंचा के बल पर इसी रोड पर ब्राहिमपुर से थोड़ा पहले कायमगंज की तरफ लेडीज के कान के कुंडल तथा उसके हाथ से पर्स लूट लिया था। उस समय मोटर साइकिल को मैं चला रहा था और मेरा साथी कुलदीप पीछे बैठा था उसी के पास तमंचा था।

उसी ने तमंचा उन मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति व महिला को दिखाकर धमकाया व डराया था। हम लोग लूटपाट करके अलीगंज की तरफ भाग रहे थे तभी कुछ लोगों ने आगे चलकर घेर लिया। मेरा साथी कुलदीप मोटर साइकिल से कूदकर लूटे हुए कुंडल लेकर खेतों की तरफ भाग गया। मुझे वहां लोगों ने पकड लिया था। उसी समय आप लोग भी वहीं पर आ गये थे। महिला से लूटा हुआ पर्स व पर्स में रखे 1150 रूपये व आधार कार्ड की छायाप्रतियां, घटना में प्रयोग की गयी अपाचे मोटर साइकिल मेरे साथी कुलदीप की है।

बाइक सवार लुटेरे महिला से कुंडल लूटे
कायमगंज / फर्रूखाबाद
कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार को एक महिला से कुंडल लूट लिए गए। महिला अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मचे शोर के कारण एक बोलेरो गाड़ी और ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा किया, जिससे वे सड़क किनारे गिर पड़े।

अमृतपुर थाना के करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू को बाइक पर बैठाकर एटा जनपद के लहटोरा गांव जा रहे थे। दोपहर के समय ढमढेरा और बिराहिमपुर गांव के बीच से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने चलती बाइक पर मंजू के कानों पर झपट्टा मारा। दोनों कुंडल कानों से नोच लिये।

मंजू ने सुरक्षा के लिए कुंडल काले धागे से बांध रखे थे। लुटेरों ने इतनी तेजी से झपट्टा मारा कि दोनों कुंडल कानों से निकल गए। लुटेरों के फरार हो जाने पर हो जाने पर मंजू चीखने लगी। चिल्लाने पर पीछे आ रही बोलेरो चालक ने लुटेरों का पीछा किया। पीछा किए जाने से घबराये बाइक सवार लुटेरे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरे। आरोपी सनी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। राम ने ही लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने मीडिया को आरोपी का बहुत छोटा सा फोटो जारी कर सनी की मदद की है कि कोई भी व्यक्ति उसे पहचान न सके। पुलिस अधीक्षक को ऐसे मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

error: Content is protected !!