विकास मंच ने की सैकड़ों परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था: भोजन खिलाया

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 14 मार्च। उप निरीक्षक पात्रता परीक्षा फर्रुखाबाद जनपद के 19 केंद्रों पर आज हुई है। पूरे प्रदेश से हजारों परीक्षार्थी जनपद में आए हुए हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगों के सामने ठहरने और खाने पीने की स्थिति बहुत विषम होती थी। इन सब को ध्यान में रखते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के द्वारा परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क रहने खाने चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई। बाहर से परीक्षार्थियों कि यह पहला अनुभव है हमारा इस प्रकार से भी समाज सेवा की जा सकती है। इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था ऐसा कार्य करना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत पुनीत का कार्य है और इसकी मिशाल पूरे प्रदेश में बहुत मुश्किल है।

13 तारीख को विशंभर दयाल धर्मशाला हिंदी भवन एवं हिंदी धर्मशाला में मिलाकर 280 छात्र-छात्राएं रुकी। उन्होंने आज 14 तारीख को अपने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षाएं दी। उन सभी का सामान धर्मशाला में सुरक्षित रखा गया, परीक्षा देने के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को खाना खिलाकर विदा किया गया सभी छात्र छात्राएं बहुत खुश थी। 15 तारीख को जिनकी परीक्षाएं है उन छात्र-छात्राओं का आना प्रारंभ हो गया है। यहां की व्यवस्थाओं से सभी परीक्षार्थी बहुत खुश हैं और अपने परिचितों को फोन कर करके बता रहे हैं कि इस प्रकार से यहां पर व्यवस्थाएं हैं वह अपने लोगों को बुलाकर ठहरा रहे हैं।

निशु दुबे पूर्व सभासद कोमल पांडे विकास जैन आयुष सक्सेना राम जी मिश्रा ओम निवास पाठक चित्रांश मोहित खन्ना जाकिर खान आशू मिश्रा अजय गुप्ता रज्जू गुप्ता रजत वर्मा लकी गुप्ता नीरज गुप्ता की पूरी टीम मेहनत के साथ व्यवस्थाओं में लगी है। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि जहां तक संभव है प्रत्येक परीक्षार्थी को निःशुल्क ठहरने एवं खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है जो छात्र एवं छात्राएं यहां तक आ रही है उनको सुविधा से ठहराया जा रहा है रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। जिससे की लोग आसानी से धर्मशाला तक आने के परेशानी न हो।

error: Content is protected !!