विधायक पति ने गुर्गों से ड्राइवर को पिटवाया: पुलिस को तहरीर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 15 मार्च। अपने चमचों के ट्रैक्टर चलवाने के लिए विधायक पति ने अपने गुर्गों विरोधी ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई करवाई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायल ड्राइवर का डाक्टरी परीक्षण कराया है। थाना कंम्पिल के ग्राम पुरौरी निवासी किशन लाल कश्यप का बेटा अखिलेश बीती शाम कंपिल कताई मिल के मलबे को ट्रैक्टर से ले जाने के लिए गया था। समर्थकों के साथ पहुंचे कायमगंज के विधायक के पति डॉक्टर अजीत गंगवार ने ड्राइवर अखिलेश की जमकर पिटाई करवाई। बीती रात 8 बजे घर पहुंचे अखिलेश ने पिता को घटना की जानकारी दी। तब किशन लाल ने रात 10 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी।

घटना मुताबिक विधायक के पति डॉक्टर अजीत गंगवार बीती शाम 4 बजे सुरक्षा गार्ड एवं 10-12 लोगों के साथ कंम्पिल कताई मिल पहुंचे। उन्होंने अखिलेश के साथ मारपीट कर धमकाते हुए कहा कि तुम यहां से मलवा नहीं ले जाओगे और ना ही हमारी शिकायत करोगे। यदि शिकायत की तो तुम्हारी खैर नहीं मैं कुछ भी कर सकता हूं। इसी दौरान साथ गए गुंडों ने अखिलेश की लात घूंसा व चप्पलों से बुरी तरह पिटाई कर धमकाया। विधायक पति के साथ ग्राम मेहदेपुर निवासी अजीत गंगवार एवं ग्राम होतेपुर निवासी देवेश राजपूत उर्फ मलाई साथ था। विधायक पति ने अखिलेश को जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए धमकाया। पीड़ित अखिलेश सामने आने पर हमलावरों को पहचान सकता है।

किशन लाल ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि बीती रात पुलिस ने आज सुबह 10 बजे थाने आने को कहा था। मैं आज सुबह बेटे अखिलेश को लेकर थाने गया पुलिस ने बेटी अखिलेश का कायमगंज अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। उन्होंने बताया कि बीती शाम विधायक पति अपनी पार्टी के झंडे लगे वाहन से गए थे दूसरे साथ गए वाहन पर साइकिल का झंडा लगा था। विधायक पति चाहते हैं कि उनके समर्थक देवेश राजपूत एवं अंकित गंगवार ही अपने ट्रैक्टरों से मलबे की ढुलाई करें और कोई दूसरा काम न करें। मेरे बेटे को ढुलाई करने से रोकने के लिए ही करीब एक दर्जन लोगों ने लात घूसों से जमीन पर गिरकर पिटाई की है विधायक पति के साथ सरकारी सुरक्षा गार्ड ने भी बेटे के थप्पड़ मारे पिटाई से बेटा बेहोश हो गया था।

उन्होंने बताया की विधायक के पति करीब एक माह पूर्व भी समर्थकों की पैरवी में कंपिल कताई मिल गए थे। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी के लिए कंम्पिल थानाध्यक्ष को कई बार फोन किए गए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मालूम हो कि डॉ सुरभि अपना दल पार्टी से कायमगंज सुरक्षित क्षेत्र की विधायक हैं। उनके पति डॉक्टर अजीत गंगवार विधायक के सुरक्षा गार्ड को अपने साथ लेकर इलाके में रुतबा जमाते हैं।

error: Content is protected !!