अब मिलेगी देढ़ हजार पेंशन: किसानों को नहीं मिलेगा अधिक मुआवजा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 मार्च। सूबे के पर्यटन एवं प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां कहा है कि अब विधवाओं, वृद्धोजनों एवं दिव्यांगजनों को 1000 के बजाय अगले माह से डेढ़ हजार रुपए पेंशन मिलेगी। एफबीडी न्यूज़ के संपादक आनंद भान शाक्य के द्वारा मंत्री से पूंछा गया कि क्या संकिसा के किसानों को जमीन का चार गुना अधिक मुआवजा मिलेगा। के जवाब में श्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार का मानक है कि ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना एवं नगरीय क्षेत्र में जमीन का दोगुना अधिक मुआवजा मिलेगा। मानक के अनुसार ही मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। लेकिन संकिसा के मामले में अन्य उपाय किए जा सकते हैं।

एफबीडी न्यूज़ के द्वारा पुनः सवाल किया गया कि कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में वृद्ध दंपति की सामूहिक हत्या, महिला की हत्या आदि कई संगीन मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है के जवाब में श्री सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा। मालूम हो इस वार्ता के दौरान डीएम व एसपी मौजूद नहीं थी। दोनों अधिकारी प्रेस वार्ता से पहले ही आबकारी विभाग की दुकानों की लॉटरी निकलवाने गए थे और काफी देर बाद वापस लौटे।

मीडिया द्वारा शिकायत किए जाने पर मंत्री श्री सिंह ने ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति के नाम पर अनेकों बार मनरेगा मजदूरी का भुगतान किए जाने, पिथनापुर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई गई सड़क हाथ से ही उखाडे जाने, अधूरे ट्रामा सेंटर को शीघ्र ही पूरा किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। भ्रष्टाचार की शिकायतें किए जाने पर मंत्री ने कहा कि किसी को चोर कहने से वह चोर नहीं हो जाता है शिकायत के साथ साक्ष्य होने चाहिए। उन्होंने बताया कि अगली बार आने पर बस स्टेशन पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वार्ता के बाद मंत्री, सांसद मुकेश राजपूत, डीएम व एसपी ने प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष होने पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तक विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश का विमोचन किया।

इससे पूर्व पर्यटन व प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंत्री ने विगत समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए उनके प्रदर्शन में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने समीक्षा बैठक में अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें, अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी ओमवीर सिंह, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ0 सुरभि भाजपा जिला अध्यक्ष आदि अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!