गोली मारने में चार नामजद: एक हिरासत में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 मार्च। कमालगंज थाना पुलिस ने गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम नगला टिकार निवासी प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कि बीते दिन समय करीब 6.30 बजे मेरा 20 वर्षीय छोटा भाई शिवा ठाकुर घर से कमालगंज मार्केट घरेलू सामान लेने जा रहा था।
तभी गंगा गली हनुमान मंदिर के पास मक्कू नगला रोड पर छोटे भाई शिवा ठाकुर को अमन वर्मा पुत्र वीरेन्द्र, कुँवरपाल पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी निवासी ग्राम मक्कू नगला, कुनाल पुत्र गजराज निवासी ग्राम छीता कपूरापुर योगेश पुत्र सुबोध निवासी ग्राम जंजाली नगला ने रोका।

उन्होंने भाई शिवा ठाकुर के साथ गाली गलौज की, उक्त लोगो के पास असलहा भी मौजूद थे। तभी अमन वर्मा ने भाई शिवा ठाकुर के जान से मारने की नियत से गोली मार दी, गोली भाई शिवा के बगल में बायी तरफ जा लगी। गोली लगने से शिवा गंम्भीर रूप से घायल हो गया, लोगो ने सीएचसी में भर्ती कराया। इस समय फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल मे भाई शिवा का इलाज चल रहा है। मालूम हो कि आरोपी कुंवर पाल को घटना के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया था, जो अभी पुलिस की हिरासत में है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है घटना की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!