फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 20 मार्च। आज नगर के अनंत होटल में रानी अवंतीबाई लोधी का 169 वां बलिदान दिवस पर मनाया गया। कार्यक्रम में अनेकों वक्ताओं ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की अहम भूमिका निभाने वाले बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की एक स्वर में मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत ने रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम में देश के आजादी की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाली प्रथम महिला शहीद रानी अवंतीबाई लोधी 20 मार्च 1858 में शहीद हुईं थीं।
उनके आज बलिदान दिवस पर जगह जगह बलिदान दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उनकी शहादत को इतिहासकारों ने जानबूझकर उजागर नहीं किया। महामंत्री ईश्वर दयाल वर्मा ने कहा कि लोधी समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, कृषि कर्म के साथ साथ फिजूलखर्ची न करके बच्चों की उच्च शिक्षा पर बल दिया। शराब नशा मुक्ति के लिए जागरूकता पैदा करें तभी विकास संभव हो सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी लज्जाराम वर्मा ने कहा हमारे समाज में शराब नशा ने बहुत से युवाओं की जिंदगी तबाह कर दी है इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जागरूक करने का काम करना चाहिए। सुघर सिंह राजपूत, जनार्दन दत्त राजपूत एडवोकेट ने रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा किसी चौराहे पर लगवाने की मांग सांसद मुकेश राजपूत से की।
बालक राम वर्मा ने बताया कि मैं अपने विद्यालय में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देता हूं। बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए तमाम लोगों ने वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परसोत्तम वर्मा जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने की। संचालन अरविन्द राजपूत ने किया। कार्यक्रम में महासभा के कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत, महामंत्री रजनेश राजपूत, सदस्य जिला पंचायत कुंवर जीत राजपूत, नामित सभासद अनुज राजपूत, सुधीर राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन राय उर्फ जौली राजपूत, अजय राजपूत, धनीराम राजपूत, अवधेश राजपूत विनोद राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष कौशलेंद्र राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन राजपूत, लक्ष्मी राजपूत, महिपाल सिंह,दारा सिंह आदि मौजूद रहे।



