जवाबी गोलीबारी में लुटेरा व सिपाही घायल: दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 मार्च। पुलिस मुठभेड़ में बीती रात गोली लगने से लुटेरा उपेंद्र उर्फ रॉकी जाटव व सिपाही दिग्विजय सिंह घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। बीती शाम कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला जगत नारायण स्ट्रीट सधवाडा निवासी ई- रिक्शा चालक रविंद्र कुमार उर्फ हरिओम सैनी को मारपीट कर 8200 रुपये व मोबाइल फोन लूट गया था। हरि ओम मोहल्ला खतरना स्थित अरविंद इलेक्ट्रीशियन की दुकान से बिजली का सामान लेकर बेवर गया था। जब वह वापस घर जा रहा था तो रास्ते में कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मानिकपुर दहेलिया स्थित रेलवे अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूटा था।

पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लुटेरे की घेराबंदी की। थाना मऊदरवाजा एवं कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस की टीम ने बीती रात मुरहास कन्हैया व जसमई रोड स्थित बीएस कोल्ड स्टोरेज के निकट लुटेरों को घेर लिया। लूटेरों ने पुलिस को देख गोली चलाई, गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरा उपेंद्र उर्फ रॉकी जाटव घायल हो गया। पुलिस ने लुटेरों के पास से लूट गया मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार लुटेरे उपेंद्र उर्फ रॉकी के पैर में गोली लगी है। जबकि सिपाही दिग्विजय सिंह के हाथ में गोली लगी है। लुटेरों ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में क्षेत्र की एक लूट की घटना का भी इकबाल किया है।

एसपी ने बताया कि घायल लुटेरे के साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। घायल लुटेरे व सिपाही को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है लूटेरा उपेंद्र उर्फ रॉकी थाना मऊ दरवाजा के ग्राम चमन नगरिया का रहने वाला है जबकि उसका पकड़ा गया साथी मोनू गुमटी नगला में रहता है।

error: Content is protected !!