युवक ने लगाई फांसी: शिनाख्त होने से पुलिस को राहत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 मार्च। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव की शिनाख्त हो जाने पर पुलिस ने राहत महसूस की है। 30 वर्षीय युवक का शव आज दोपहर कोतवाली कायमगंज के ग्राम पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट आम के बाग में पेड़ से चादर से लटका देखा गया। पेड़ के पास पानी की बोतल एवं बैग रखा था बैग में कपड़ों के अलावा ऐसा कोई सामान नहीं था जिससे युवक की शिनाख्त हो सके। युवक की पेंट की बेल्ट पर एफएसएफ लिखा था। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी एवं हल्का के दरोगा सोमवीर सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की।

दरोगा सोमवीर ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक का फोटो वायरल किए जाने के कारण उसकी शिनाख्त हो गई। युवक सत्येंद्र थाना मेरापुर के ग्राम बसई खेड़ा निवासी रामवीर यादव का पुत्र बताया गया। सत्येंद्र के गायब हो जाने पर परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। जानकारी मिलने पर परिजन गांव से पोस्टमार्टम हाउस चले गए। बीते दिनों कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट आम के बाग में युवती का फांसी पर लटका हुआ शव मिला था अभी तक उस युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

error: Content is protected !!