वृद्ध दंपति का हत्यारा किराएदार गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 मार्च। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने वृद्ध दंपति की हत्या के मामले में उनके किराएदार व रिश्तेदार जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पुलिस के सामने पूरी घटना का इकबाल भी किया है। मालूम हो कि 27 फरवरी को कायमगंज के मोहल्ला कूंचा दरवाजा निवासी वृद्ध परषोत्तम कौशल व उनकी पत्नी पुष्पा देवी की दिन में ही घर में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में जनपद एटा थाना नयागांव के ग्राम अकबरपुर लाल सहाय निवासी विमल कुमार गुप्ता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने मोहल्ला बगिया निवासी जितेंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मुरारी लाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानादेही पर हत्या में प्रयोग किया गया बिजली का तार बरामद कर लिया गया।

बताया गया है कि विमल बीते 8 सालों से वृद्ध दंपति के घर में किराए पर रहता था। वृद्ध दंपति को पैरालिसिस था विमल ने वृद्ध दंपति की खूब सेवा की। दंपत्ति की गोद ली गई बेटी गुनगुन का जितेंद्र ने अपनी बेटी दुर्गा के देवर से शादी कराई थी। शादी से वृद्ध दंपति ने जितेंद्र से वादा किया था कि गुनगुन की शादी के बाद हम लोग अपना मकान तुमको दे देंगे। जितेंद्र ने यह जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस को बताया है कि फिर भी इन लोगो ने मुझसे मकान खाली करने को बोल दिया। मुझे जानकारी हुई कि ये लोग अपने मकान को 30 लाख रूपयों में बेच रहे है। इसी खुन्नस में मैने दोनो लोगों की हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने वृद्ध दंपति की हत्या का सफल अनावरण करके गिरफ्तार किए गए विमल गुप्ता को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र से मकान खाली कराने को पुष्पा देवी का जितेंद्र से झगड़ा हुआ था इसी दौरान पुष्पा देवी ने जितेंद्र को थप्पड़ मार कर उसको धक्का दे दिया था। मकान खाली करने के बाद जितेंद्र मोहल्ले में ही रहने लगा। वृद्ध दम का भतीजा दीपू अक्सर उनके दरवाजे पर बैठता था।

जब जितेंद्र को पता चला कि दीपू वैष्णो देवी दर्शन करने गया है तभी जितेंद्र ने वृद्ध दंपति की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत जितेन्द्र 27 फरवरी को दूसरी गली से छिपते हुए इस तरह वृद्ध के घर गया कि सीसी टीवी कैमरे में कैद न हो सके। जितेंद्र ने वृद्धि दंपति के गले में बिजली का तार प्लास से कसकर हत्या की थी। शातिर जितेंद्र वृद्ध दंपति के पंचनामा में गवाह बना। जितेंद्र ने लूट की घटना बनाने के लिए अलमारी का सामान बिखेर दिया था। किराए पर रहने के दौरान जितेंद्र घर में बिजली का भी काम करता था उसे मालूम था कि बिजली का तार कहां रखा है।

error: Content is protected !!