जेल गया रिश्वतखोर दरोगा: हादसे में युवक की मौत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 मार्च। कोतवाली मोहम्मदाबाद का रिश्वतखोर दरोगा सुरेश चाहर जेल चला गया। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने आज आरोपी दरोगा सुरेश चाहर का चालान कर दिया। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज मुलेंद्र सिंह की टीम दरोगा को लेकर कानपुर गई। पुलिस ने दरोगा सुरेश चाहर को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया, अदालत ने आरोपी दारोगा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में कानपुर की जेल में भेज दिया। मालूम हो कि ग्राम पंचायत निसाई की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था आरोपी दारोगा ने कार्रवाई करने के नाम पर प्रधान गीता देवी से ढाई लाख रूपयों की वसूली की।

हादसे में युवक की मौत

कोतवाली कायमगंज के ग्राम प्रेम नगर निवासी हरपाल कोरी के 28 वर्षीय पुत्र राजेश की हादसे में मौत हो गई। राजेश काम करके पिता आदि के साथ गांव के अजय पाल की जुगाड़ गाड़ी पर बैठकर घर जा रहा था। अजय पाल ने कंपिल वेलकम गेस्ट हाउस के निकट जुगाड़ गाड़ी को इतनी तेजी से मोडा कि पीछे बैठा राजेश सड़क पर जा गिरा। उसी समय पीछे तेजी से आए आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली राजेश के ऊपर से निकल गई। पुलिस ने उसे सीएससी पहुंचाया डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया।

error: Content is protected !!