ग्रामीण छात्रों का वायुयान से भ्रमण: हत्यारा गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 27 मार्च। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को वायुयान से भ्रमण कराया गया। हवाई जहाज में मुफ्त में यात्रा करने से छात्र व उनके परिजन काफी उत्साहित है।
13 फरवरी को रखा बालिका इण्टर कॉलेज, फतेहगढ़ में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत मॉडल प्रदर्शनी में 5 सर्वोच्च स्थान वाले छात्र चयनित किये गये थे।

जिसमें प्रथम स्थान पर चयनित छात्रा मानसी कक्षा 8 कम्पोजिट वीरपुर विकास खण्ड मोहम्मदाबाद एवं द्वितीय स्थान पर चयनित छात्र अनिकेत कक्षा 8 उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बेला सराय गजा विकास खण्ड शमसाबाद को मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मण्डल की देख-रेख में राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट कराये जाने हेतु राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत 23 से 27 मार्च तक गांधी नगर अहमदाबाद गुजरात के वायुयान द्वारा छात्रों द्वारा भ्रमण किया गया। गांधी नगर अहमदाबाद गुजरात के स्पेस सेन्टर में छात्रों ने विभिन्न तरह के स्पेस के बारे में ज्ञान प्राप्त किया।
पुनः वायुयान द्वारा छात्र आज 27 मार्च को मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मण्डल कानुपर कार्यालय से फर्रुखाबाद में पहुँचे। उक्त कार्यक्रम में कानपुर मण्डल के प्रत्येक जनपद के 2-2 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

हत्यारा गिरफ्तार

कोतवाली मोहम्दाबाद पुलिस ने ग्राम गैसिंगपुर निवासी लखन कश्यप की हत्या के मामले में गांव के नितुल को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयोग किया गया फावड़ा बरामद कर लिया है।

error: Content is protected !!