युवक ने जहर खाकर जान दे दी: शादी टूटने के गम में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 मार्च। मंगेतर द्वारा शादी तोड़े जाने के गम में युवक हरिओम गंगवार ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाली कायमगंज के ग्राम नरसिंहपुर निवासी बसंत लाल गंगवार के 26 वर्षीय इकलौते बेटे हरिओम ने आज दोपहर के समय घर में ही जहर खा लिया। परिजन हरिओम को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण वहां से हरिओम को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल मैं इलाज के दौरान हरिओम की मौत हो गई।

बताया गया कि हरिओम का कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में विवाह तय हुआ था। जब मंगेतर को पता चला कि हरिओम कोई काम न करके नशा करता है। तभी मंगेतर ने शादी करने से साफ मना कर दिया। शादी टूट जाने के गम में हरिओम ने जहर खाकर जान दे दी है। हरिओम के मर जाने की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया।
(सुनील दुबे की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!