सहायक अभियंता ने बिकवा दी: तालाब की सैकड़ों ट्राली मिट्टी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 28 मार्च। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पर तालाब की सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी बिकवाने का आरोप लगाया गया है। थाना जहानगंज के ग्राम रतनपुर निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष छोटे भईया बाथम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज कर अवगत कराया है कि तहसील सदर कि राजस्व रिकॉर्ड में ग्राम पंचायत रतनपुर में खसरा संख्या 434ज रकवा 11.727हे0, सरकारी तालाब दर्ज है। इस तालाब का लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता विपिन कुमार की मिली भगत से ठेकेदार द्वारा अवैध खनन कर करीब 1000 ट्राली मिटटी बेच दी गई है। अवैध खनन कर ले जायी गयी मिटटी गांव के ही शिवराज सिंह के यहां डाली गयी। रात के समय गांव वालों ने एकत्र होकर अवैध काम का विरोध कर शिकायत करने की धमकी दी। ग्रामीणों के दवाब बढ़ने पर ठेकेदार के कर्मचारी सहायक अभियन्ता विपिन कुमार की धौंस दिखाने लगे कि मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। इसी बीच ग्रामीणों ने डायल 112 नम्बर पर शिकायत की। जानकारी होने पर ठेकेदार के गुर्गे मौके से ट्रेक्टर छोड़ कर भाग गये, ग्रामीणों ने अवैध खनन कर लायी गयी मिटटी का वीडियो बनाया।

बाद में मौका पाकर ठेकेदार के गुर्गे ट्राली खाली कर ट्रैक्टर भगा ले गये। शिवराज के यहां अभी भी अवैध खनन कर लायी गयी मिटटी पड़ी है। सरकारी सम्पति को अवैध खनन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। ठेकेदार व सहायक अभियन्ता विपिन कुमार के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही होना आवश्यक है।

error: Content is protected !!