फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 मार्च। नगर के बाईपास ग्राम कुइयांबूट स्थित काजल इंटरप्राइजेज के मालिक पुष्पेंद्र राजपूत ने आज प्रतिष्ठान पर भंडारे का आयोजन किया। व्यापारी पुष्पेंद्र राजपूत ने परिजनों के साथ हवन पूजन किया। करीब 11 बजे भाजपा के जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं संकिसा टाउन एरिया अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत ने प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में सांसद राजपूत मुकेश राजपूत भी पहुंचे। 
लोधी समाज के नेता परशुराम वर्मा, आलू आढ़ती राम लड़ैते राजपूत, आलू आढ़ती राजीव चतुर्वेदी, सुनील गुप्ता, प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत, नरेंद्र राजपूत, डॉक्टर ऋषि राजपूत आदि सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 3 बजे तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चालू रहा। कार्यक्रम में विजेंद्र राजपूत, अजय शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अतुल शाक्य आदेश शाक्य आदि लोगों ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।



