फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 मार्च। डॉ बीआर अंबेडकर जयंती समारोह समिति की समीक्षा बैठक में महिला मंडल का गठन किया गया। आज 28 मार्च को प्रीतम नगला में विनोद भास्कर एडवोकेट के आवास पर डॉ बी आर अंबेडकर जयंती समारोह समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विचार विमर्श करने के बाद महिला मंडल का गठन किया गया। श्रीमती संघमित्रा भास्कर को अध्यक्ष व श्रीमती सुमन लता बौद्ध को महामंत्री बनाया गया। इन पदाधिकारी को शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया। डॉ बीआर अंबेडकर जयंती समारोह समिति की तैयारी के संबंध में समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभू दयाल के द्वारा समीक्षा की गई। 5 अप्रैल को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा, 13 अप्रैल सांय 4 बजे शोभा यात्रा एवं 14 अप्रैल जयंती समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी परीक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह कठेरिया को दी गई।
अमित गौतम को शोभायात्रा प्रभारी बनाया गया। रविंद्र नाथ दिवाकर एवं बीड़ी रावत को प्रश्न पत्र तैयारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभु दयाल अध्यक्ष, रामनरेश गौतम कार्यक्रम संयोजक, वीरेंद्र सिंह कठेरिया महामंत्री, अवधेश कठेरिया उपाध्यक्ष, अशोक कठेरिया उपाध्यक्ष राजेश अंबेडकर उपाध्यक्ष, प्रेमपाल दिवाकर सचिव, केपी सिंह,बीडी रावत मैनेजर, रघुवीर सिंह कठेरिया, कुलदीप सिंह कठेरिया, मनीष कुमार,शिशुपाल सिंह दिवाकर, हरिओम दयाल बौद्ध, कृष्ण चंद्र सागर,शीशपाल आदि लोग मौजूद रहे।



