लुटेरा निखिल कटियार साथी सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 मार्च। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े लूट करने वाले निखिल कटियार को साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह की टीम ने प्रयास करके क्षेत्र के ग्राम राजा नगला रम्पुरा निवासी निखिल कटियार पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह एवं उसके नाबालिग साथी को लूट में प्रयोग की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निखिल की निशानदेही पर लूट गए दोनों सोने के कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।

मालूम हो की 25 मार्च को पाल नगला विजाधरपुर निवासी पूर्व सैनिक संतोष पाल की वृद्ध मां राम जानकी सुबह सड़क पर टहल रही थी। उसी समय बाइक सवार आरोपी महिला के सोने के कुंडल लूट कर भाग गए थे। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार निखिल कटियार को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया।इस दौरान शर्म के कारण निखिल कटियार ने अपनी गर्दन नीचे झुका ली।

निखिल कटियार की जेएनबी रोड पर परचून की दुकान है उसी के निकट थाना राजेपुर के ग्राम भरका निवासी 16 वर्षीय युवक अभय किराए पर रहता है। दोस्ती हो जाने पर दोनों ने लूट की योजना बनाई थी। लूट के दौरान दोनों लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने मीडिया को बताया की फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण किया है।

error: Content is protected !!