फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 मार्च। जिला उद्योग व्यापार मंडल की विस्तारित कार्यकारिणी में सरदार तोषित प्रीत सिंह जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने आज लुहाई रोड स्थित होटल में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 8 व्यापारियों को संगठन में शामिल किया है। नई घोषित कार्यकारिणी में सरदार तोषित प्रीत सिंह एवं आलोक अवस्थी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज राठौर, विमल दुबे, विनय रस्तोगी, आलोक गुप्ता, प्रशांत वर्मा एवं अनिल सक्सेना को जिला मंत्री बनाया गया। जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला आदि पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह आदि नए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
मालूम हो की जिला उद्योग व्यापार मंडल में नरेश चंद्र पालीवाल जिला महामंत्री एवं अनिल उर्फ लालू कनौजिया व राजकुमार गौतम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष है। कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान जिला महामंत्री नरेश चंद्र पालीवाल मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया की कार्यकारिणी में अन्य कई व्यापारियों को भी शामिल किया जाना है जो किसी कारणवश बैठक में शामिल नहीं हो सके।



