भजन संध्या पर झूमते रहे श्रोता: श्री रामनवमी महोत्सव

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 मार्च। श्री रामनवमी महोत्सव पर आयोजित भजन संध्या पर श्रोता झूमते देखे गए। श्री राम विविध कला केंद्र की ओर से रेलवे रोड स्थित बीएस मेंशन में भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में में मुन्ना गुप्ता ने, मेरे रोम रोम में बसने वाले राम..राम से बड़ा राम का नाम..तूने सबकी करी तरक्की मेरी तरक्की कर दो.. हे मुरलीधर छलिया मोहन हम भी तुमको दिल दे बैठे वृंदावन जाने को जी चाहता है भजन गाया। इन भजनों पर श्रोता जमकर झूमे, श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत मौजूद थे।

भजन गायिका पायल यादव ने सत्यम शिवम सुंदरम भजन गाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न माता दुर्गा के स्वरूप एवं राम विविध कला केंद्र के पदाधिकारियों को सांसद मुकेश राजपूत ने प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। सांसद मुकेश राजपूत ने भजन सम्राट की उपाधि देकर मुन्ना गुप्ता पत्रकार को सर्वश्रेष्ठ गायक घोषित किया। उन्होंने कहा मुन्ना गुप्ता के भजन सुनने के लिए मुझे खुद समय से पहले आना पड़ा इनके भजन वाकई में दिल को छूते हैं।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नेहा शुक्ला, मधु पांडे, सीमा मिश्रा, गुरसहायगंज के सुदेश गुप्ता, रेखा गुप्ता, गोविंद गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, हिंदू रक्षा दल के कानपुर प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता, जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता, रामबाबू, कला केंद्र के संस्थापक मटर लाल, जिलाध्यक्ष संदीप दीक्षित, हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा सहित सैकड़ो लोगों ने भजनों का आनंद लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी ने भजनों एवं महाकाल म्यूजिकल टीम की म्यूजिक की जमकर प्रशंसा की।

error: Content is protected !!