3 दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति: नए फीडर का निर्माण

फर्रुखाबाद(एफबीडी न्यूज़) 29 मार्च। बिजली के नए फीडर का निर्माण होने के कारण तीन दिनों तक नगर के देढ़ दर्जन मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। नगर क्षेत्र के उपखंड अधिकारी एवं आईटीआई उप केंद्र के अवर अभियंता ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 30 मार्च से 1 अप्रैल तक 33/11 केवी ठंडी सड़क उपकेन्द्र के अंतर्गत नये चौक फीडर का निर्माण कार्य किया जायेगा। जिससे चौक फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। आपूर्ति बाधित रहने वाले मोहल्लों के नाम-

चौक, घुमना, सुतहट्टी, खतराना, नेहरू रोड, लोहाई रोड, सेठ गली, मठिया देवी, अधइयां, नुनहाई, सेनापति, खड़ियायी, नाला सुम्तसुमाल। विद्युत अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से उक्त समय में विद्युत आपूर्ति बंद रहने के लिए खेद प्रकट किया है।

error: Content is protected !!