फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 मार्च। भाजपा नेताओं ने आज कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज स्थित बूथ संख्या 174 भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ विकास शर्मा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई। भाजपा नेताओं ने मोदी के इस भयंकर युद्ध में देशवासियों को शांति एवं कष्ट मुक्त के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। भाजपा नेताओं ने एक स्वर से पीएम मोदी को विश्व का नेता बताया। नेताओं ने कहा कि आज पूरे विश्व में युद्ध के कारण हर देश में मूलभूत सुविधाओं की दिक्कत हो रही है लेकिन मोदी की कुशल विदेश नीति के कारण भारत के लोगों को अभी तक कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। हम सब लोगों को इस अवसर पर प्रधानमंत्री का सहयोग का उनके हाथों को मजबूत करना चाहिए।
मन की बात कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ विकास शर्मा, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, अखिलेश शर्मा, शिवरतन कौशल, होरी लाल मिश्रा,राम अवतार दीक्षित, शेखर कौशल, राघव त्रिपाठी, संजीव राजपूत सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



