फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 मार्च। जहानगंज थाने के ग्राम बिरिया नगला निवासी विनीत वर्मा की पत्नी श्रीमती सूर्या ने फांसी लगाकर जान दे दी। विनीत का 2 वर्ष पूर्व थाना कमालगंज के ग्राम रसीदापुर निवासी सूर्या से विवाह हुआ था। सूर्या ने आज शाम घर में छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी पर लटक गई। करीब 3.30 बजे दरवाजा न खुलने पर रिश्तेदारी में आई लड़की ने दरवाजे से झांक कर युवती को फांसी पर फड़फड़ाते देखा। जानकारी मिलने पर परि जनों ने दरवाजा तोड़कर युवती को फांसी से उतारा गया। युवती को उपचार कराने के लिए अस्पताल ले गए डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
युवती के शव को घर ले जाते ही परिवार में कोहराम मच गया। विनीत पावर हाउस पर संविदा पर बिजली के बिल जमा करने की नौकरी करता है उसके पिता पवन कोल्ड स्टोरेज में मशीनमेन है। घटना के समय विनीत की मां घर के बाहर बैठी थी घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर सीओ, थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। युवती के द्वारा फांसी लगाये जाने के कारण का पता नहीं चला।
चार लड़कियां गायब
नाबालिक लड़की को भगाए जाने के संबंध में थाना मेरापुर के ग्राम ढर्रा शादी नगर निवासी रवि शाक्य पुत्र मुकेश, कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला गऊटोला निवासी विक्की पुत्र सुनील एवं थाना कायमगंज के शिवनगर कॉलोनी निवासी अनुराग पुत्र रामदीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र से युवती को शादी करने के उद्देश्य से भागने वाले जनपद एटा थाना जसरापुर के खानपुर निवासी सिपाही राम पुत्र रामनरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना राजेपुर क्षेत्र से नाबालिक युवक बिना बताए घर से कहीं चला गया। थाना कंपिल क्षेत्र में लड़की के साथ छेड़खानी गली गलौज कर मारपीट करने वाले कटिया निवासी रुम्मान पुत्र मुजम्मिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना कमालगंज क्षेत्र में युवती के साथ मारपीट करने वाले कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बुढनामऊ निवासी रामवीर पुत्र बेचेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।



