फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 30 मार्च। हादसे में बाइक सवार गोपाल शुक्ला की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला राजीव नगर निवासी गोपाल शुक्ला पुत्र हरिश्चंद्र शुक्ला मोहल्ले के अतुल पुत्र राधा मोहन वर्मा के साथ फर्रुखाबाद से घर जा रहे थे। 
जब उनकी बाइक रास्ते में ग्राम सकबाई मार्ग से गुजर रही थी उसी समय सामने तेजी से आई रोडवेज बस की जोरदार टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ईएमटी ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अतुल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।



