फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 अप्रैल। अमृतपुर थाना पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में गोली से घायल हत्यारे सुरजीत उर्फ ननकू यादव को गिरफ्तार कर किया है गोली लगने से सिपाही भी घायल हुआ है। अमृतपुर थाना पुलिस को ओमवीर राठौर की हत्या में वांछित अपराधियों की तलाश थी। बीती रात पुलिस को पता चला की हत्या अभियुक्त ग्राम गुजरपुर पमारान निवासी सुरजीत यादव गांव की पुलिया के नीचे छिपा है। थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की टीम ने सुरजीत को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घिर जाने पर सुरजीत ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, मजबूरन पुलिस को भी जवाबी गोली चलानी पड़ी।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से सुरजीत उर्फ ननकू घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर तमंचा 3 कारतूस व खोखे बरामद हुए हैं इसी दौरान सुरजीत की फायरिंग में सिपाही वसीम को गोली लगी है। घायल अपराधी सुरजीत व सिपाही को उपचार के लिए राजेपुर सीएचसी ले जाया गया। मालूम हो कि बीते दिन ही थाना पुलिस ने रामू यादव के खेत से गांव के ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद किया था। ओमवीर के अपहरण के मामले में उसकी पत्नी धर्मशिला ने रामू यादव उसके भाई सुरजीत यादव आदि के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हो गई कार्रवाई
चर्चा है कि ओमकार हत्याकांड में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष मोनू शाक्य व विवेचक रवि सोलंकी को निलंबित कर दिया गया। लेकिन खबर की पुष्टि नहीं हो सकी।



