फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 अप्रैल। सी०जी०डी० के नेटवर्क की स्थापना एवं वितरण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने का लिया गया।
जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सी०जी०डी० (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) के नेटवर्क की स्थापना एवं वितरण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद स्तरीय समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी, सदस्य पुलिस अधीक्षक नगर मजिस्ट्रेट / नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, अधीक्षण अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत विभाग, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)
सदस्य एवं सचिव जिला पूर्ति अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय एवं सदस्य सीनीयर मैनेजर प्रोजेक्ट नेचुरल गैस एस०बी०यू० शामिल हुए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया गया कि जनपद में सी०जी०डी० के कार्य हेतु एच०पी०सी०एल० कम्पनी नामित है जिनके द्वारा पी०एन०जी० पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है। जनपद में आवास विकास, पटेल नगर एवं मसेनी मोहल्लो में इनके कनेक्शन संचालित है। उपरोक्त के कम में एचपीसीएल कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में रेलवे विभाग एवं वन विभाग की अनापित्त प्रमाण-पत्र लम्बित थी जिनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों द्वारा उच्च स्तर पर अनापित्त प्रमाण-पत्र अग्रसारित कर दी गयी है। उच्च स्तर से अनापित्त प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेत्तर कार्यवाही कर दी जायेगी। जनपद स्तर पर अब तक 130 कि०मी० की पाइप लाइन लगायी जा चुकी है।
एक कनेक्शन पर 15 मीटर तक पाइप लाइन का शुल्क नही लिया जायेगा। 15 मीटर के उपरान्त प्रति मीटर 531रुपये का शुल्क उपभोक्ता को देना होगा। यह भी अवगत कराया गया है कि पी०एन०जी० नये कनेक्शन हेतु उपभोक्ताओं को निम्न प्रकिया का पालन करना होगा। 1-रजिस्ट्रेशन शुल्क 354 रुपये, 2- पाइप लाइन/मीटर शुल्क 5000 रुपये (रिफंडेबल) 3- गैस हेतु अग्रिम शुल्क 1500 रुपये (रिफंडेबल)। कम्पनी का टोल फ्री नं० 18008330090 या 7409900090 हेल्प लाइन नंबर 8423039875 ।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने कम्पनी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि नगरपालिका क्षेत्र फर्रुखाबाद के अन्तर्गत आवास विकास, पटेल नगर एवं मसेनी के निवासियों को पी०एन०जी० कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु मोहल्लावार कैम्प आयोजित किया जाए तथा पाइप लाइन के शेष लक्ष्य को अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। उक्त कार्य में आ रही समस्याओं को जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से अवगत कराया जाए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सप्ताह अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में बैठक आहूत कराते हुए समस्याओं का निराकरण एवं कार्य की प्रगति से अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त मोहल्ले के निवासियों से मीडिया के माध्यम से अपील की, कि सस्ते एवं सुगम एवं सुरक्षित गैस की आपूर्ति हेतु पी०एन०जी० कनेक्शन प्राप्त किया जाए।



