गायब छात्रा का शव नदी किनारे मिला: प्रेमी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 अप्रैल। नवाबगंज थाना पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भगाई गई प्रेमिका छात्रा का शव को बरामद कर लिया है। थाना नवाबगंज क्षेत्र की कक्षा 9 की छात्रा ने प्रेमी के द्वारा दी गई नशीली गोली 28 मार्च की रात में दूध में मिलकर परिजनों को खिला दी थी। करीब 15 वर्षीय छात्रा घर से जेवर व जरूरी कागजात लेकर चलीगई। 30 मार्च को पीड़ित पिता ने ग्राम सिरौली निवासी अंशुल पाल, रोहित पाल एवं विवेक कुमार पाल के विरुद्ध पुत्री के भगाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बीते दिन पुलिस ने अंशुल को पकड़ लिया सख्ती से पूंछताछ किए जाने पर अंसुल ने बताया कि लड़की मेरे पास आई थी और मुझ पर शादी करने का दबाव बनाकर कहने लगी कि अब मैं घर नहीं जाऊंगी। मैंने अपने साथी विवेक पाल के सहयोग से गला दबाकर लड़की को मार दिया और शव को खेत में छुपा दिया। दूसरे दिन शव को बोरी में रखकर ग्राम कुम्हौली में काली नदी के किनारे छुपा दिया है। बताया गया है कि किशोरी घर से जाते समय दो जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पायल एवं 50 हजार रुपए भी ले गई थी। उसका शव ग्राम कुम्हौली अंत्येष्टि स्थल से करीब 20 मीटर दूरी बोरी में मिला है।

शव बरामदगी के दौरान एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार, मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला एवं फॉरेंसिक टीम मौजूद रही। पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया की लड़की के शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!