फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 अप्रैल। श्री ठाकुरद्वारा मंदिर भोलेपुर में आज प्रतिवर्ष की तरह श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुबह संकट मोचन हनुमान जी का विधि विधान से चोला चढ़ाया गया और 56 भोग का प्रसाद का भोग लगाया गया। आचार्य आशीष, राकेश और गोविन्द सुंदरकांड पाठ की प्रत्येक चौपाइयों का उच्चारण किया, हवन में भक्तों ने आहुतियां डाली। मंदिर के पुजारी एवं सर्वराकार ने बताया कि दो अप्रैल गुरुवार को सुबह 9 बजे पूजन शुभारंभ हुआ,10 बजे के बाद संकट मोचन का हवन, दोपहर बाद 2 बजे तक चला। 56 भोग और सायंकाल 3 बजे से विशाल भंडारा का प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि श्री सुंदरकांड पाठ की प्रत्येक चौपाई से स्वाहाकार हवन में सम्मिलित होकर अष्ट सिद्धि नव निधि दाता की कृपा के पात्र बनकर प्रभु की इच्छा और उनकी भावना से जुड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भव्य बनाया जा रहा है अंबेडकर प्रतिमा स्थल

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी बहुत ही जोरों पर चल रही है। डॉ बीआर अंबेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी ने जेएनवी तिराहा स्थल पर डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल की रंगाई पुताई एवं सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य को कराने में डॉ प्रभु दयाल अध्यक्ष, रामनरेश गौतम संयोजक, वीरेंद्र सिंह कठेरिया महामंत्री, रविंद्र नाथ दिवाकर कोषाध्यक्ष एवं सचिव कुलदीप सिंह कठेरिया सक्रिय देखे गए।



