फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 अप्रैल। आवश्यक कार्य होने के कारण 6 अप्रैल से नीबकरोरी रेल खंड 25 दिनों तक अस्थाई रूप से बंद रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे फिरोजाबाद के वरिष्ठ खंड इंजीनियर कर महेश कुमार ने अवगत कराना है कि नीबकरोरी फर्रुखाबाद रेल खंड के रेलवे किलोमीटर 1303/8-9 पर स्थित RUB No:-74 जो कि टेरा गड़िया मार्ग को जोड़ता है।) पर Wearing Coat का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान पुराने Wearing Coat को तोड़ा जायेगा, जिसके कारण इस RUB से आवागमन ग्रामिणों अथवा स्थानीय जनता के लिये असुरक्षित हो सकता है। यह कार्य रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और सुगम आवागमन की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्य लगभग 25 दिनों के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा।
RUB No:-74 पर Wearing Coat निर्माण कार्य पूर्ण होने तक Road Users / स्थानीय जनता रेलवे किलोमीटर 1302/1-2 RUB:-7BC (जो कि सिरौली मार्ग को जोड़ता है।) से आवागमन कर सकती है। नीबकरोरी – फर्रुखाबाद रेल खंड के रेलवे किलोमीटर 1303/8-9 पर स्थित RUB No:-74 को Wearing Coat कार्य हेतु दिनांक 6 अप्रैल से आगामी सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया जायेगा। इससे होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह आश्वस्त किया जाता है कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कर टेरा गड़िया मार्ग को जोड़ने वाले RUB No:-74 को आम जनमानस के आवागमन हेतु पुनः खोल दिया जाएगा ।



