फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 4 अप्रैल। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने रुपए लूटने वाले प्रवेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह एवं उप निरीक्षक विनीत त्रिपाठी की टीम ने ग्राम आकलगंज निवासी प्रवेश राजपूत पुत्र मकरंद को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास लूट गए 1800 रुपए 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। प्रवेश ने 23 दिसंबर को काशीराम कॉलोनी निवासी सुमन दुबे को बाइक से घर जाते समय रास्ते में धक्का मार कर गिरा दिया था और तमंचे के नोक पर एक लाख लूट ले गए थे। इस घटना में प्रवेश के साथ अन्य तीन और युवक थे जिनमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
थाना कादरी गेट के उप निरीक्षक विशेष कुमार ने काशीराम कॉलोनी निवासी अनिकेत पुत्र भल्लू उर्फ विजय कश्यप एवं प्रेम कश्यप पुत्र श्याम को गिरफ्तार कर लूट गए 1100 रुपए व मोबाइल फोन बरामद किया हैं। जिन्होंने जनपद बदायूं थाना हजरतपुर के ग्राम सिमरिया देहू निवासी सरबजीत कश्यप को ई रिक्शा से सूनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की थी।
हत्यारा गिरफ्तार
थाना अमृतपुर पुलिस ने ग्राम हुसैनपुर राजपुर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र जाहर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी ओमवीर राठौर के अपहरण व हत्या के मामले में रामू यादव तथा सुरजीत उर्फ ननकू को को गिरफ्तार कर चुकी है। सुरजीत की मुठभेड़ में एक गिरफ्तारी हुई थी।
गोली मारने वालों को सजा
अदालत ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम महमदपुर करसान निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सूबेदार व हिंदराज पुत्र सुरेश चंद को 7-7 साल की सजा देकर 5-5 हजार रुपयों का जुर्माना किया है। जिन्होंने प्रधानी चुनाव में वोट देने को लेकर 5 अगस्त 2010 को गोली मारकर गांव के वरुण कुमार व श्रीपाल को घायल कर दिया था।



