हिंदू समाज पार्टी की कार्यकारिणी घोषित: रवि चौहान नगर अध्यक्ष

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 अप्रैल। नगर के अनंत होटल में आज हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता की संस्तुति पर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एडवोकेट सुनील तिवारी, दीपक शुक्ला, दीपक मिश्रा, लकी पटेल, रामलखन बाल्मीकि, सुनील मिश्रा, अनुज शर्मा, प्रतीक भारद्वाज एवं डॉ. मनीष दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोहन कश्यप और आलोक मिश्रा (भूरे) को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति प्रकाश बाजपेई को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

जिला मंत्री पद पर राहुल गुप्ता, सूरज बॉथम, सोनू गुप्ता, अमन राजपूत, शशीकांत पाराशर, लकी सक्सेना, रुद्र सक्सेना, रजत बाजपेई, वरुण कश्यप, अनुज चौहान, अंकित यादव, राज वर्मा एवं अशोक कुमार को शामिल किया गया है। रितिक सारस्वत को कोषाध्यक्ष, शिवम मिश्रा को मीडिया प्रभारी, आदित्य प्रताप सिंह को प्रचार मंत्री, आदर्श शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रदीप दुबे को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। रवि चौहान को फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष एवं अनमोल पाण्डेय को फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी। डॉ दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि यह पार्टी केवल हिंदू समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम कर रही है,आने वाले समय में देश में यह पार्टी अपना बहुत बड़ा बजूद बनाएगी।

error: Content is protected !!